Search

 
 
 

बीसीसीआई क्यूरेटर आज रांची आएंगे, करेंगे पिचों की जांच

 
Shubham Kishore Ranchi: बीसीसीआई के क्यूरेटर आशीष भौमिक सोमवार को रांची आ रहे हैं. वह जेएससीए स्टेडियम के सेंट्रल एरिया में बने उन तीनों पिचों की जांच करेंगे, जिनमें किसी एक पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 अक्टूबर को मैच होना है. ये पिच 3,4 और 5 हैं. उनके इस काम में जेएससीए के क्यूरेटर डॉ. एसबी सिंह, जो बीसीसीआई के भी क्यूरेटर हैं, उनकी मदद करेंगे. इन तीनों पिचों को रोल कर तैयार कर लिया गया है. बीते 27 सितम्बर को इनमें से एक पिच पर यह देखने के लिए स्थानीय खिलाड़ियों का अभ्यास मैच हुआ था कि पिच कैसा व्यवहार कर रही है. जानकारी के अनुसार, ये पिच गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिये फेवरेवल है. यानी मैच के शुरूआती ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलेगी, वहीं बाद में बल्लेबाजों को. मतलब यह पिच थोड़ी उछाल लेगी और रन भी बनेंगे. इससे दर्शकों को रोमांचक मैच देखने को मिलेगा. वैसे वास्तव में पिच का सही हाल तो क्यूरेटर ही जांच के बाद बता पाएंगे. अब देखना है कि क्यूरेटर किस पिच का चुनाव मैच के लिये करते हैं. इस समय बीसीसीआई की नजर टी-20 विश्व कप पर है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके लिये आस्ट्रेलिया में मैच के लिये जो पिचें तैयार की गई हैं वह उछाल भरी हैं. इससे बल्लेबाजों को रन बनाने में थोड़ी आसानी होगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही