Search

 
 
 

टाटा समूह के साथ मिलकर BCCI लगाएगा 1 लाख 33 हजार 500 पौधे

 
Shubham Kishore Ranchi : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16 वें संस्करण को जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स 5 वीं बार चैंपियन बना. इस सीजन में रिकॉर्ड की झड़ी लग गयी. आईपीएल के बाद बीसीसीआई भी टाटा समूह के साथ मिलकर 1 लाख 33 हजार 500 पौधे लगाएगा. दरअसल आईपीएल के प्लेऑफ की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने टाटा समूह के साथ मिलकर बड़ा निर्णय था लिया कि प्लेऑफ से लेकर फाइनल तक होने वाले मैच के दौरान फेंकी गई हर डॉट बॉल के लिए 500 पौधे लगाएगा. इस दौरान 4 मुकाबले खेले गए, जिसमें गेंदबाजों ने कुल 267 डॉट बॉल फेंके. सबसे अधिक डॉट बॉल एलिमिनेटर मुकाबले में फेंके गए. इस पहल से दुनियाभर के लोगों में जागरूकता भी फैलेगी. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-two-accused-arrested-for-demanding-levy-of-rs-2-crore-in-the-name-of-plfi/">हजारीबाग:

PLFI के नाम पर 2 करोड़ रुपए लेवी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

क्वालीफायर-1 में 84 डॉट बॉल

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में गेंदबाजों ने 84 डॉट गेंद फेंकी. पहले क्वालीफायर के लिए बीसीसीआई 42000 पौधे लगाएगा.

एलिमिनेटर में 96 डॉट बॉल

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले में कुल 96 डॉट बॉल फेंके गए. इसके लिए बीसीसीआई 48000 पौधे लगाएगा.

क्वालीफायर-2 में 53 डॉट बॉल

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए दूसरे क्वालीफायर में 53 डॉट बॉल फेंके गए. इस मैच के लिए बीसीसीआई की ओर से 26500 पौधे लगाए जाएंगे.

फाइनल में 34 डॉट बॉल

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए हाई स्कोरिंग फाइनल मुकाबले में 34 डॉट बॉल गेंदबाजों ने फेंके. इस मुकाबले के लिए बीसीसीआई 17000 पौधे लगाएगा. इसे भी पढ़ें -खूंटीः">https://lagatar.in/khunti-plfi-supremo-dinesh-gop-buried-the-gypsy-police-dug-it-out/">खूंटीः

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने गाड़ दी थी जिप्सी, पुलिस ने खोदकर निकाला
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही