Search

 
 
 

धनबाद में कोयला चोरी के लिए BCCL और CISF जिम्मेवार- अनूप सिंह

 
Dhanbad  : बेरमो के विधायक और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-clean-chit-to-chakraborty-nursing-home-then-civil-surgeon-trapped/">(Dhanbad)

जिले में कोयले की चोरी के लिए बीसीसीएल प्रबंधन और सुरक्षा की जिम्‍मेदारी संभाल रही सीआईएसएफ जिम्‍मेवार है. बीसीसीएल की बंद पड़ी खदानों में कोयले का अवैध खनन जारी है. जिम्‍मेदार इसे रोक पाने में विफल रहे हैं. अगर कोलियरी के अधिकारी ईमानदारी से काम करें, तो एक छटांक कोयले की चोरी नहीं हो सकती. अनूप सिंह 8 जुलाई को धनबाद के कोयला नगर स्थित बीसीसीएल गेस्ट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे. वह मजदूरों की ज्वलंत समस्‍याओं को लेकर बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता से मुलाकात करने आए थे. उन्‍होंने सीएमडी से मजदूरों की समस्‍याओं सहित विभि‍न्‍न मुद्दों पर चर्चा की.

इंटक का विवाद जल्‍द खत्‍म होने का दावा   

उन्होंने दावा किया कि इंटक का विवाद जल्द ही खत्म हो जाएगा. उनका मजदूर संगठन कांग्रेस का संगठन है, जिस पर इंटक के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जी संजीवा रेड्डी ने भी अपनी मुहर लगा दी है. हालांकि मामला अदालत में रहने के कारण अभी उन्हें जेबीसीसीआई की बैठक में भाग लेने की अनुमति नहीं है. इस पर भी निर्णय जल्द ही आ जाएगा. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल के सीएमडी से मजदूरों की समस्याओं और खास तौर पर वाशरी के मुद्दे को लेकर बात करने आए हैं. वाशरी बीसीसीएल के लिए महत्‍वपूर्ण है, लेकिन कोयला नहीं मिलने के कारण बंद पड़ी हैं. इससे ट्रांसपोर्टिंग भी ठप है. लोकल रोजगार ठप हो गए हैं.  रॉ मैटेरियल नहीं मिलने के कारण रिजेक्शन भी बंद है. वहीं, दूसरी ओर बीसीसीएल प्रोडक्शन दिखा रही है.

मैन पावर बढ़ाकर बंद खदानों को चालू कराने का सुझाव

अनूप सिंह ने कहा कि अगर बीसीसीएल प्रबंधन मैन पावर बढ़ाकर बंद पड़ी खदानों को चालू कराएं, तो मजदूरों की समस्याएं स्‍वत: दूर हो जाएंगी.साथ ही कोयला चोरी पर भी रोक लगेगी. इस दौरान विधाक ने  अपने संगठन के प्रतिनिधियों से मिलकर मजदूरों की समस्याओं की जानकारी ली और समाधान का आश्वासन भी दिया. इससे पहले गेस्‍ट हाउस पहुंचने पर सैकड़ों मौजदूरों और यूनियन नेताओं ने विधायक का जोरदार स्वागत किया . यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/in-the-janta-darbar-of-dhanbad-dc-there-were-cases-ranging-from-land-possession-to-removal-from-the-job/">धनबाद

DC के जनता दरबार में जमीन कब्जे से लेकर नौकरी से हटाने तक के मामले आए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही