Search

ECL के मुकाबले BCCL का कोयला महंगा, घटती बिक्री से उबरने के लिए 600 प्रति टन तक का ऑफर

illegal coal mining अवैध कोयला उत्खनन

Ranchi/Dhanbad: सरकार द्वारा कोयले पर टैक्स बढ़ाने की वजह से बीसीसीसएल से कोयला खरीदना ईसीएल के मुकाबले मंहगा हुआ है. पश्चिम बंगाल के ईसीएल के मुकाबले झारखं के बीसीसीएल का कोयला 842 रुपये प्रति टन मंहगा है. इससे बीसीसीएल के कोयले की बिक्री में तेजी से गिरावट आ रही है. इस स्थिति से उबरने के लिए बीसीसीएल ने प्रति टन 100-600 रुपये की छूट की घोषणा की है. 

 

बताया जाता है कि राज्य सरकार से खनन क्षेत्र से राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से कई तरह का सेस(Cess) लगाया. साथ ही पहले से लगने वाले करों में वृद्धि की. इससे झारखंड का कोयला पश्चिम बंगाल के मुकाबले मंहगा हो गया. झारखंड में ग्रेड-9 के कोयले का मूल्य सभी तरह के टैक्स और सेस लगाने के बाद 2970.53 रुपये प्रति टन होता है. इसके मुकाबले ईसीएल के ग्रेड-9 का कोयले का मूल्य 2127.80 रुपये प्रति टन होता है.

 

बताया जाता है कि कोयले की एस मूल्य की अंतर की वजह से सबसे ज्यादा बीसीसीएल की बिक्री प्रभावित हुई है. बीसीसीएल के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रति दिन 30 रैक कोयले भेजना है. लेकिन वह सिर्फ 14-15 रैक ही कोयला भेज पा रहा है. बिक्री में आयी इस गिरावट की वजह से बीसीसीएल ने कोयले की बिक्री पर छूट का ऑफर दिया है. बीसीसीएल ने 10-20 रैक तक कोयला उठाने वालों को प्रति टन 100-600 रुपये तक की छूट का लाभ देने की घोषणा की है. हालांकि इस ऑफर के बावजूद बीसीसीएल के कोयले की बिक्री में कोई खास सुधार नहीं हुआ है.

 

कोयले के मूल्य में अंतर का ब्योरा

सप्लायर   बीसीसीएल  इसीएल
Agreement FSA  FSA
Mode  Road  Road
Grade  G9   G9
Basic price 1250 Rs 1250 Rs
Managment Charges 1.00 Rs  2.00 Rs
Surface Trasnport Charge 168.00Rs  71.00 Rs
Evacuation Charges  60.00 Rs   75.00 Rs
Royalty 14%+NMET 2% 518.00 Rs 5.72Rs
RE Cess+Forest Cess+PE Cess 20%+5%) ( 00 Rs  312.50Rs
MADA(Jh)/PWD+AMBH  13.50 Rs  00 Rs
Land bearing Cess   450.00Rs  00 Rs
Total Price   2517.40 Rs  1803.22Rs
Gst18%  453.13Rs   324.58 Rs
Gross Price   2970.53Rs 2127.80 Rs

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//