Search

 
 
 

धनबाद : मधुबन कोलवाशरी में अवैध खनन में चाल धंसी, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=322115&action=edit">(Dhanbad)

जिले के बाघमारा स्थित बीसीसीएल एरिया नंबर 2 की मधुबन कोलवाशरी में 1 जून को अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई. एक अन्‍य मजदूर घायल है. घटना के बाद साथ काम कर रहे मजदूर मृतक और घायल को लेकर भाग निकले. हालांकि बीसीसीएल प्रबंधन और स्‍थानीय पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार कि‍या है. घटना के घंटों बाद भी बीसीसीएल की ओर से रेस्क्यू शुरू नहीं किया गया है. बाघमारा पुलिस जांच में जुट गई है. ज्ञात हो कि मधुबन कोलवाशरी का कोयला सबसे बेहतर गुणवत्ता वाला है. इसकी कीमत आम कोयले से चार गुना अधिक है. तस्‍कर वाशरी से हजारों टन कोयले की चोरी कर चुके हैं. लेकिन चोरी रोकने के लिए  बीसीसीएल की ओर से सार्थक कार्रवाई कभी नही की गई. कुछ अधिकारि‍यों की मिलीभगत से यह गोरखधंधा बदस्‍तूर जारी है.

लगातार हो रहे हादसों से बीसीसीएल ने नहीं ली सबक

धनबाद में कोयले का अवैध कारोबार चरम पर है. अवैध खदानों में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद बीसीसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन, पुलिस और मजदूरों ने अब तक कोई सबक नहीं ली है. अवैध कोयले का कारोबार रोकने के लिए जिम्‍मेदारों ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=322051&action=edit">

धनबाद: गोपालीचक कोलियरी नाइन सिम में अपराधियों ने लूट लिये लाखों रुपये के सामान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही