Search

धनबाद में बढ़ते प्रदूषण के लिए बीसीसीएल जिम्मेदार, सामूहिक प्रयास से होगा सुधार : नगर आयुक्त

Dhanbad : देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में धनबाद भी शामिल है. धनबाद में बढ़ते प्रदूषण के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार बीसीसीएल है. माइंस सेफ्टी के लिए नियम-कानून बने हैं. इसकी देखरेख के लिए एजेंसिया भी हैं, कंपनी कोयला उत्खन में इसका पालन ठीक तरीके से नहीं कराती है. इसी का परिणाम है कि यहां की हवा जहरीली होती जा रही है. उक्त बातें नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने कहीं. वह विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को नगर निगम की ओर से टाउन हॉल में आयोजित वायु मित्र कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए पहले हमलोग अपने स्तर से प्रयास करते थे.  लेकिन इस बार पर्यावरण दिवस पर इसमें जन भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.  सभी के प्रयास से धनबाद की हवाएं शुद्ध हो सकेंगी और लोग चैन की सांस ले सकेंगे. वायु मित्र के नाम से यह अभियान 45 दिनों तक चलाया जाएगा. इससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा ताकि वे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक कर सकें. अब शहर के लोगों को हर दिन अपने अपने क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर की जानकारी भी मिल सकेगी. इसके लिए शहर के पांच स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जिसपर प्रदूषण के आंकड़े डिस्प्ले होते रहेंगे. राज्य प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी राम प्रवेश कुमार, डीएसपी (1) अमर कुमार पांडे व स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर सांभवी सिंह ने भी विचार रखे. कार्यक्रम नगर निगम के कर्मियों के अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्कूली बच्चे शामिल थे.

प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी सम्मानित

नगर आयुक्त, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जिला पुलिस अधीक्षक ने वायु प्रदूषण पर बेहतर पेंटिंग करने वाले युवा कलाकारों के प्रयासों की सराहना. पेंट ए बेटर फ्यूचर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया.

इन्हें मिला सिटीजन स्टार अवार्ड

इस मौके पर धनबाद में पर्यावरण संरक्षण और स्थाई विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संगठनों को सिटीजन स्टार अवार्ड दिया गया. अवार्ड पाने वालों में मिल्टन पार्थसारथी, डॉ. मनोज कुमार और सुनीता कुमारी शामिल हैं. इन्होंने भावी पीढ़ियों को ध्यान में रख पर्यावरण की संरक्षण के लिए उत्कृष्ट प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रदर्शन किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-iit-ism-ranked-17th-in-nirf-ranking/#google_vignette">धनबाद

: एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईटी-आईएसएम को 17वां स्थान  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp