Search

 
 
 

बीसीसीएल कर्मी की मौत, शव के साथ धरना पर बैठे परिजन

 
Dhanbad (Tetulmari): बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र संख्या पांच अंतर्गत तेतुलमारी कोलियरी के पीएसटी परियोजना में कार्यरत कोल कर्मी एनुअल अंसारी की मौत हो गई. जिसके बाद रविवार को नियोजन और मुआवजा की मांग को लेकर परिजन शव को लेकर कोलियरी कार्यालय के समीप धरने पर बैठ गए. संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों की पहल पर सिजुआ क्षेत्र के एपीएम चन्दन श्रीवास्तव व तेतुलमारी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों व यूनियन प्रतिनिधियों से वार्ता की. वार्ता में मृतक के पुत्र को प्रोविजनल नियोजन देने सहित अन्य भुगतान करने की सहमति बनी. वार्ता में विधायक प्रतिनिधि सह एटक नेता शत्रुघ्न महतो, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, छोटू सिंह सहित अन्य यूनियन प्रतिनिधि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : सेल">https://lagatar.in/chaibasa-kiriburu-sail-management-kajal-in-one-eye-and-surma-in-the-other/">सेल

प्रबंधन : एक आंख में काजल तो एक में सूरमा
बताया जा रहा है कि एनुअल अंसारी पीएसटी परियोजना में टांडेल पद पर कार्यरत थे. गुरुवार को प्रथम पाली में ड्यूटी आने के बाद अचानक तबीयत खराब हो जाने पर सहकर्मी द्वारा उन्हें केंद्रीय अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया. गंभीर हालत देखते हुए केंद्रीय अस्पताल के डॉक्टर द्वारा दुर्गापुर रेफर कर दिया गया. इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : फिर">https://lagatar.in/raveena-tandon-in-news-again-accused-of-beating-an-elderly-woman-in-a-drunken-state/">फिर

चर्चा में रवीना टंडन, नशे की हालत में बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही