Search

 
 
 

पलामू: नावाबाजार के दुर्गा पूजा पंडालों में ब्रह्मदेव ने की पूजा

 
Medininagar: ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव (बीडी) प्रसाद ने गुरुवार को बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नावाबाजार प्रखंड में विभिन्न गांवों के दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने समुदाय के लोगों से बातचीत की और ओबीसी, एससी, और एसटी वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया. ब्रह्मदेव प्रसाद ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई पार्टी या नेता ओबीसी, एससी और एसटी समुदाय के संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों का हनन करने का प्रयास करेगा तो मैं अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहूंगा. बीडी ने जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी का मंत्र भी दिया. कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए यह आवश्यक है. इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया और दुर्गा पूजा के इस धार्मिक अवसर का लाभ उठाते हुए समुदाय के उत्थान के लिए एकजुटता दिखाई. ब्रह्मदेव प्रसाद का यह कदम आगामी चुनाव में समुदाय के मुद्दों को प्रमुखता देने का संकेत है. यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि ओबीसी एकता अधिकार मंच के सामाजिक न्याय और अधिकारों के प्रति समर्पण का भी द्योतक है. इसे भी पढ़ें - रतन">https://lagatar.in/politics-industry-sports-and-bollywood-world-mourn-the-demise-of-ratan-tata-paid-tribute/">रतन

टाटा के निधन पर राजनीति, उद्योग, खेल और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर…दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही