Search

 
 
 

गावां में बीडीओ-सीओ ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण समेत गिरिडीह की 2 खबरें

 
Ganwa (Giridih) : लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में गावां के बीडीओ महेंद्र रविदास,  सीओ अविनाश रंजन व थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने बुधवार को स्ट्रांग रूम व मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने प्लस टू हाई स्कूल पिहरा में बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतदान कक्ष में सुरक्षा के बिंदु पर जायजा लिया. अधिकारियों ने मतदान केंद्र में पानी, बिजली, शौचालय, पार्किंग आदि की जानकारी ली. वहां तक पहुंचने के रास्ते का भी मुआयना किया. बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को स्ट्रांग रूम व बूथों पर चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

सफाई कर्मियों को अग्रिम भुगतान पर उपनगर आयुक्त ने दी सहमति

Giridih : झारखंड इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर बुधवार को गिरिडीह नगर निगम के उपनगर आयुक्त विशालदीप खलको के साथ वार्ता हुई. वार्ता में अग्रिम भुगतान पर सहमति बनी. पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वार्ता में सफाई कर्मियों या निगम के अन्य कर्मचारियों को संकट की स्थिति में निगम अग्रिम भुगतान पर सहमत हो गया है. वहीं, होली से पहले सभी कर्मियों का वेतन भुगतान भी हो जाएगा. ज्ञात हो कि पूर्व में 28 कर्मचारियों ने अग्रिम भुगतान लेकर निगम को अब तक राशि वापस नहीं की है. इस कारण उपनगर आयुक्त अग्रिम भुगतान पर अपनी सहमति नहीं दे रहे थे. लेकिन फेडरेशन के दबाव देने पर वह तैयार हो गए. वार्ता में फेडरेशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, जिला अध्यक्ष अजीत चंद्र सहित अन्य सदस्य शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-kalpana-soren-reached-bengabad-took-blessings-from-the-wife-of-late-mla-salkhan-soren/">गिरिडीह

: बेंगाबाद पहुंचीं कल्पना सोरेन, दिवंगत विधायक सालखन सोरेन की पत्नी से लिया आशीर्वाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही