Search

 
 
 

Bihar News: पत्नी की मौत मामले में BDO और उसकी SI प्रेमिका गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में तीन दिन पहले महिला की मौत मामले में पुलिस ने उसके बीडीओ पति मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
 
अपराध की खबरें

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में तीन दिन पहले बीडीओ की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस ने उसके पति मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है. इसी कड़ी में बेगूसराय के मटिहानी थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अन्नु कुमारी को हिरासत में लिया है. जो मनोज कुमार की प्रेमिका बताई जा रही है. अन्नु कुमारी की गिरफ्तारी सीतामढ़ी जिले के रधाउर गांव से हुई है. इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए मुजफ्फरपुर लेकर आई.

Uploaded Image

दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी का शव उनके आवास से संदिग्ध परिस्थियों में बरामद हुआ था. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया था.

 

मृतका के भाई राजकुमार ने मिठनपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को 10 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर प्रताड़िता किया जाता था. उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीओ मनोज कुमार का एक अन्य महिला से संबंध था और दहेज की मांग पूरी नहीं होने उनकी बहन को जहर देकर मार दिया गया. प्राथमिकी में पति, ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों और कथित प्रेमिका को भी नामजद आरोपी बनाया गया.

 

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीडीओ मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस दौरान पुलिस बीडीओ की कथित प्रेमिका अन्नु कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कथित प्रेमिका के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही विभिन्न जानकारियों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कहा है कि जांच तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही