Search

 
 
 

हजारीबाग: भगहर पंचायत की योजनाओं का बीडीओ ने किया निरीक्षण

 
Hazaribagh: चौपारण प्रखंड मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर झारखंड-बिहार बॉर्डर सीमा पर स्थित पंचायत भगहर में संचालित कई योजनाओं का बीडीओ सीमा कुमारी ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई योजनाओं में अनियमितता मिली. बीडीओ ने सर्वप्रथम पंचायत भवन में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर लगे शिविर का जायजा लिया. वहां आवेदन को ऑनलाइन करवाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं, लेकिन सर्वर स्लो होने की वजह से मात्र तीन आवेदन ऑनलाइन हो पाए थे. बीडीओ ने बताया कि बहुत जल्द ही सर्वर की जो समस्या है, उसको ठीक करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है. उन्होंने महिलाओं से धैर्य रखने को कहा. इसके बाद बीडीओ ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भगहर पंचायत के बूथ का भी निरीक्षण किया. बीडीओ ने फिर विशेष प्रमंडल योजना से बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र के नए भवन का निरीक्षण किया. जिसमें बड़ी अनियमितता मिली. आंगनबाड़ी केंद्र के नए भवन में लग रही ईंट निम्न कोटि की पायी गई. इस पर बीडीओ ने ठेकेदार से फोन पर बात कर उक्त ईंटों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया. साथ ही गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं करने की बात कही. ठेकेदार ने दो घंटे के अंदर ईंट बदलने की बात कही. इसके बाद बीडीओ ने पंचायत के कई अबुआ आवास का भी स्थलीय निरीक्षण किया. बीडीओ ने बताया कि ऐसी भी शिकायतें मिल रही हैं कि जमीन प्रतिवेदन कहीं और का लगाकर वन क्षेत्र की भूमि पर अबुआ आवास बनाया जा रहा है. इसकी जांच सीओ सजंय यादव, अमीन और कर्मचारी की उपस्थिति में बहुत जल्द होगी. गलत पाए जाने पर आवास के लिए बची शेष राशि का भुगतान नहीं होगा. साथ ही नियमसंगत कार्रवाई भी होगी. इसे भी पढ़ें - जयशंकर">https://lagatar.in/jaishankar-said-giving-time-to-hasina-to-recover-from-shock-rahul-mayawati-said-we-are-with-governments-decisions/">जयशंकर

 ने कहा, हसीना को सदमे से उबरने में समय दे रहे…राहुल, मायावती ने कहा, हम सरकार के फैसलों के साथ  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही