Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फ्लैट खरीदने या बुक कराने से पहले रहें अलर्ट

  • रांची, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, देवघर समेत कई शहरों के बड़े-बड़े बिल्डर्स के प्रोजेक्ट्स रद्द
  • नवंबर 2018 से जनवरी 2023 तक रेरा को मिले 1400 बिल्डरों के आवेदन
  • रेरा से रजिस्टर्ड हैं झारखंड के 1089 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स
Satya sharan Mishra Ranchi :  आप झारखंड के शहरों में अपने सपनों का आशियाना (फ्लैट) खरीदना चाहते हैं और हाउसिंग प्रोजेक्ट में अपनी सालों की जमा पूंजी और मेहनत की गाढ़ी कमाई लगाने जा रहे हैं, तो अलर्ट हो जाइए. क्योंकि रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने राज्यभर के 304 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को रद्द कर दिया है. फिर बिल्डर मल्टीस्टोरिड बिल्डिंग का काम बेरोकटोक करा रहे हैं. इनमें रांची, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, देवघर समेत कई शहरों के बड़े-बड़े बिल्डर्स के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. सभी ने रजिस्ट्रेशन के लिए रेरा को आवेदन दिया था, लेकिन इनके डॉक्यूमेंट गड़बड़ थे या फिर पूरे जरूरी डॉक्यूमेंट दिये ही नहीं. रेरा ने प्रोजेक्ट्स को रद्द करते हुए सभी बिल्डर्स को नोटिस जारी किया है. नोटिस का जवाब नहीं दिया, तो जुर्माना लगाया जायेगा. रेरा एसोटेक कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना लगा चुकी है. एसोटेक ने जुर्माने की राशि जमा भी करा दी है, लेकिन प्रोजेक्ट को हरी झंडी नहीं मिली है. यदि आप फ्लैट में पैसे लगा रहे हैं, तो पहले यह जरूर पता कर लें कि प्रोजेक्ट क्लीन है या नहीं. रेरा ने प्रोजेक्ट को अप्रूव किया है या नहीं. (पढ़ें, सुल्तानपुर">https://lagatar.in/sultanpur-head-on-collision-of-two-goods-trains-many-coaches-derailed-lucknow-prayagraj-railway-track-disrupted/">सुल्तानपुर

: दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, कई डिब्बे पटरी से उतरे, लखनऊ-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित)

प्रोजेक्ट रद्द होना आवंटियों के हित में नहीं : रेरा चेयरमैन

झारखंड रेरा के चेयरमैन आरके चौधरी ने कहा कि अधूरे या संदिग्ध डॉक्यूमेंट की वजह से रेरा ने 304 प्रोजेक्ट्स का आवेदन रिजेक्ट किया है. उनसे पूरा इंफोर्मेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है. बताया कि रेरा की यह कोशिश होती है कि प्रोजेक्ट्स रद्द न हों, क्योंकि यह आवंटी (बिल्डिंग में फ्लैट बुक कराने वालों) के हित में नहीं है. बिल्डर की गलतियों का खामियाजा आखिर आवंटी क्यों भुगतें. उन्होंने बताया कि फ्लैट बुक कराने की हड़बड़ी में लोग फंस जाते हैं. लोगों को जागरूक करने के लिए रेरा की ओर से मार्च से रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और हजारीबाग में कैंप लगाने वाला है, जिसमें लोगों के बीच जागरूकता फैलायी जायेगी. उन्हें बताया जायेगा कि कौन-कौन से प्रोजेक्ट्स और एजेंट्स रेरा से रजिस्टर्ड हैं. इसे भी पढ़ें : आनंद">https://lagatar.in/cm-nitish-kumar-attended-anand-mohans-daughter-surabhis-wedding-bride-and-groom-took-blessings-by-touching-their-feet/">आनंद

मोहन की बेटी की शादी में शामिल हुए CM नीतीश कुमार, वर-वधू ने पैर छुकर लिया आशीर्वाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही