Search

 
 
 

रहें सतर्क : रांची में पांच दिन बाद कोरोना से बुजुर्ग की मौत, मेडिका में चल रहा था इलाज

 
Ranchi :  राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पांच दिन के बाद शनिवार को 77 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गयी. गौरतलब है कि इससे पहले भी 4 जुलाई को एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत कोरोना की वजह से हुई थी. रांची के थड़पखना स्थित राधागोविंद स्ट्रीट के रहने वाले बुजुर्ग सेंटिविटा हॉस्पिटल में रैपिड एंटीजन टेस्ट (रैट) जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए थे. उन्हें इलाज के लिए मेडिका हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया था. जानकारी के मुताबिक, बुजुर्गों को पहले से दमा की शिकायत थी. लेकिन मौत की वजह कोरोना बनी. उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया.

झारखंड में मौत का आंकड़ा बढ़कर 5322

रांची के 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5322 हो गई है. वहीं जिले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1608 हो चुका है. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/rims-one-days-salary-will-be-deducted-if-there-is-no-satisfactory-answer-from-the-doctors-found-missing-from-duty/">रिम्स

: ड्यूटी से गायब पाए गए डॉक्टरों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर काटा जाएगा एक दिन का वेतन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही