Search

सावधान...कहीं आपके घर भी तो नहीं आते फर्जी निगमकर्मी, उड़ा ले जाते हैं ये

Ranchi: राजधानी रांची में फर्जी निगम कर्मी बनकर वाटर मीटर चुराने का मामला बढ़ता जा रहा है. रांची के मोरहाबादी,कोकर,बरियातु,डीआईजी ग्राउंड क्षेत्र में चोरी की ऐसी वारदात आए दिन देखने को मिल रही है. दरअसल पिछले वर्ष निगम की ओर से पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति के लिए मोहल्लों में वाटर कनेक्शन किए गए. साथ ही वाटर मीटर भी लगाए गये.
 
लेकिन कनेक्शन के बाद से उपरोक्त इलाकों में सुबह के 10 बजते ही कुछ लोग घर-घर घूमने लगते हैं. वे खुद को निगमकर्मी बताकर लोगों के घर में दाखिल होते हैं. फिर यहीं से वो अपना खेल शुरू करते हैं. दरअसल ये लोग फर्जी निगमकर्मी होते हैं. जो पानी कनेक्शन चेक करने के नाम पर घरों में आते हैं और फाइन की बात करने लगते हैं. वे लोगों से कहते हैं कि जल्दी ही पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही वे दस्तावेजों के फर्जी होने की बात कहकर लोगों को पहले डराते हैं, फिर फाइन काटने की बात कहने लगते हैं.  

जब लोग इनसे गिड़गिड़ाते हैं तो ये फर्जी कर्मी उनसे पेन और पेपर मांगते हैं. घर के मालिक जैसे ही पेन व पेपर लाने घर के अंदर जाते हैं, बस उतनी ही देर में ये लोग अपना काम करके चंपत हो जाते हैं. घर के मालिक के बाहर आने तक वे गायब हो जाते हैं.

दरअसल उस दौरान ये फर्जी निगमकर्मी घर में लगा वाटर मीटर काटकर वहां से भाग जाते हैं. इतना ही नहीं मीटर से जुड़ा पाइप भी वे फर्जी कर्मी काटकर चंपत हो जाते हैं. लोगों ने इसकी शिकायत भी की है, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वहीं इस खबर की पुष्टी भी नाम नहीं छापने की शर्त पर ही लोगों ने की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही