Search

 
 
 

हो जाएं सावधान! आ गया कोरोना का नया वैरिएंट, हवा में तेजी से फैल रहा

 

Vietnam: कोरोना की दूसरी लहर से विश्व के कई देश अब उबर रहे हैं. संक्रमण के केस भी कम हो रहे हैं. वहीं कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लोग अभी से डरे हुए हैं, दूसरी लहर ने एक झटके में कईयों को लील लिया. लेकिन तीसरी लहर के पहले ही चिंता बढ़ाने वाली बात सामने आयी है. दरअसल वियतनाम की राजधानी हनोई में कोरोना का नया वैरियंट मिला है, जो बहुत तेजी से हवा में फैलता है. ये नया वैरिएंट दूसरे देशों में पाये गये वैरिएंट्स का मिलता–जुलता स्वरूप है. इसकी जानकारी वियतनाम की स्थानीय मीडिया ने शनिवार को दिया है. वहीं वियतनाम एक बार फिर से तेजी से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. वियतनाम की आधी से ज्यादा आबादी जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र का है. वियतनाम में कोरोना के 6,700 मामले दर्ज किये गये हैं, साथ ही 47 मौत भी हुई है. लेकिन अब जब कोरोना का नया वैरिएंट यहां मिला है तो इससे दुनियाभर के देश चर्चा में हैं.

वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री विएन टान लॉन्ग ने भी ये स्पष्ट किया है. स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर हुई बैठक में ये कहा है कि, कोरोना का नया वैरिएंट हमें मिला है. साथ ही स्पष्ट किया कि नया वैरिएंट तेजी से हवा में फैलता है. जो पहले की तुलना में ज्यादा घातक है. उन्होंने कहा कि इसका जेनेटिक कोड जल्द ही उपलब्ध होगा. हालांकि स्वास्थ्य मंत्री विएन टान ने ये नहीं बताया कि वियतनाम में नये वैरिएंट के कितने केस इस समय मिले हैं. लेकिन ये जरूर कहा कि वियतनाम जल्दी ही  जेनेटिक स्ट्रेन्स पर घोषणा करेगा.

सरकार की ओर अपनाये गये हैं सख्त उपाय

वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना के इस नये वैरिएंट से पहले वहां सात अन्य तरह के वैरिएंट के मामले भी मिले थे. जिसके लिए सरकार ने इससे पहले कोरोना पर नियंत्रण के लिए जो सख्त नियम लागी किये, उसके लिए सरकार को बहुत आलोचना झेलनी पड़ी. साथ ही उन्होंने बताया कि देश में कोरोना पर नियंत्रण के लिए सरकार की ओर से सख्त तौर पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम किया गया. लेकिन अब नये वैरिएंट ने सरकार के साथ ही लोगों को भी चिंता में डाल दिया है. जिसकी वजह से लोगों के सार्वजनिक जगहों पर जाने पर पाबंदी लगा दी गयी है.

इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/efforts-to-make-ranchi-jam-free-rmc-preparing-to-create-more-than-10-vending-zones/78030/">रांची

को जाममुक्त करने की कवायद, RMC ने की 10 से अधिक वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी

कैफे, रेस्त्रा को बंद रखने का है आदेश

वियतनाम सरकार ने नये वैरिएंट के मिलते ही सख्त आदेश जारी किया हैं. जिस के तहत कैफे,रेस्टोरेंट, सैलून के अलावा मसाज पार्लर को तत्काल प्रभाव से बंद रखने के आदेश दिये हैं. वियतनाम की आबादी 9.7 करोड़ की है और यहां 10 लाख के करीब ही लोगों का ही कोरोना वैक्सीनेशन हो पाया है. हालांकि नये वैरिएंट को देखते हुए वैक्सीनेशन में तेजी लायी गयी है.

वियतनाम सरकार की ओर से इस साल के अंत तक हार्ड इम्यूनिटी हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए अधिकारियों,लोगों के अलावा कंपनियों से पैसे दान करने को कहा गया है. ताकि उस रकम से देश के लोगों के लिए वैक्सीन खरीदी जा सके.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही