Search

 
 
 

बिचौलियों से रहें सावधान, धान अधिप्राप्ति केंद्र पर ही करें धान की बिक्री- रामगढ़ डीसी

 
Ramgarh : झारखंड सरकार के निर्देश के अनुरूप इस खरीफ मौसम में 15 दिसंबर से धान की खरीद-बिक्री शुरू होनी है. इसे देखते हुए रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने जिले के सभी किसानों से बचौलियों से सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि किसान अपने नजदीकी धान अधिप्राप्ति केंद्र पर ही धान की बिक्री करें. उन्होंने जिला व प्रखंडों के अधिकारियों को इस मामले में किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने इस वर्ष किसानों से धान की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल व बोनस प्रति क्विंटल 100 रुपए निर्धारित किया है. यानी किसानों को धान की कीमत प्रति क्विंटल 2400 रुपए की दर से भुगतान किया जाएगा. धान की बिक्री के समय ही किसानों को 50 फीसदी राशि का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से कर दिया जाएगा. रामगढ़ जिले में धान अधिप्राप्ति के लिए अलग-अलग प्रखंडों में कुल 24 पैक्स केंद्र खोले गए हैं. इसमें गोला प्रखंड में 5, चितरपुर में 3, रामगढ़ में 2, दुलमी में 5, पतरातू में 4 व मांडू में 5 पैक्स केंद्रों को चिह्नित किया गया है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-asansol-adra-memu-train-will-remain-canceled-on-16th-and-21st-december/">बोकारो

: आसनसोल-आद्रा मेमू ट्रेन 16 व 21 दिसंबर को रद्द रहेगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही