Search

 
 
 

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई

 
Ranchi/Lohardaga: झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह इस वक्त चरम पर है. इसके कारण राज्य के विभिन्न जिलों में दशहत का माहौल देखा जा रहा है. कहीं भी लोगों की भीड़ किसी को भी शक के आधार पर पीट दे रहा है. पिछले दिनों कई ऐसे मामले अलग-अलग शहरों से सामने आये हैं. इसको देखते हुए लोहरदगा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है. लोहरदगा पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चा चोरी का अफवाह फैलाना एक दंडनीय अपराध है. बच्चा चोरी की तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-will-get-the-uniform-removed-in-an-hour-you-know-who-i-am/">जमशेदपुर

: एक घंटे में वर्दी उतरवा देंगे जानते हो मैं कौन हूं…

अफवाह फैलाने पर यह होगी कार्रवाई

पुलिस ने ऐसे लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अफवाह फैलाने वाले सावधान हो जाएं नहीं तो उनका चरित्र प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा. पासपोर्ट के लिए प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा. चरित्र प्रमाण पत्र नहीं मिलने से किसी भी नौकरी के पात्र नहीं रह जायेंगे. पुलिस थाने में गुंडा पंजी में ऐसे लोगों का नाम दर्ज होगा, बैंक से किसी प्रकार का लोन नहीं मिलेगा. इसे भी पढ़ें–बेरमो">https://lagatar.in/bermo-student-dies-due-to-drowning-in-konar-dam-while-taking-bath-companions-fled/">बेरमो

: नहाने के दौरान कोनार डैम में डूबने से छात्र की मौत, साथी छोड़कर भागे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही