Search

 
 
 

हिट एंड रन कानून के खिलाफ बड़ी लड़ाई के लिए रहें तैयार : सीटू

 
झुमरी तिलैया टेम्पू चालक संघ की बैठक Jhumari Telaiya(koderma) : ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के अंतर्गत झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन एवं सीटू से सम्बद्ध टेम्पू चालक संघ की बैठक हुई. सरकारी बस स्टैंड में संघ के अध्यक्ष मो रफीक की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंदोलन की समीक्षा की गयी. आश्वासन के बाद भी ऑटो स्टैंड का आवंटन नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया. साथ ही ड्राइवरों के लिए बना नया हिट एंड रन कानून के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया. बैठक को संबोधित करते हुए सीटू नेता और निर्माण कामगार यूनियन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि हिट एंड रन कानून ड्राइवर के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करता है. पहले के कानून में कहा गया है कि जो कोई भी जल्दबाज़ी या लापरवाही से किए गए किसी भी कृत्य के चलते किसी व्यक्ति की मृत्यु का कारण बनेगा, जो गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में नहीं आता. उसे दो साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों दण्ड दिये जायेंगे. इसमें ड्राइविंग जैसा कोई शब्द ही नहीं था. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/trust-of-principals-in-charge-of-2104-middle-schools-of-jharkhand/">झारखंड

के 2104 मिडिल स्कूल प्रभारी प्राचार्यों के भरोसे

हिट एंड रन कानून में कड़े प्रावधान : प्रेम प्रकाश

प्रेम प्रकाश ने कहा कि आईपीसी में संशोधन के नाम पर, भोले-भाले ड्राइवरों को दस साल तक की कैद की सजा देने के लिए गलत इरादे से जल्दबाज़ी और लापरवाही से गाड़ी चलाने जैसे शब्द शामिल किए गए हैं. न केवल सभी ड्राइवर, आम वाहन चलाने वाली जनता और समूचे सड़क परिवहन क्षेत्र के लोग बहुत घबराहट की स्थिति में हैं. भारी दण्ड और जुर्माने की तलवार लटकने के साथ-साथ हमेशा के लिए एक मानसिक तनाव में फंसने वाले हैं. सीटू सभी सड़क परिवहन कर्मियों से भारतीय न्याय संहिता-2023 में किए गए कठोर प्रावधानों के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार होने की अपील करता है. बैठक में मो रफीक, राजकुमार, चन्दन सिहं, हेमंत यादव, सोम बाबा, वसीम खान, विजय शर्मा, शिव कुमार रजक, मनोज पासवान, रामचन्द्र पंडित, मो अख्तर, मो सुलतान, राजू यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-emphasis-on-making-whistle-blowing-increase-attendance-campaign-a-mass-movement/">रामगढ़

: ‘सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही