Search

फाइलेरिया की दवा का सेवन अवश्य करें: बैद्यनाथ राम

Latehar: स्थानीय विधायक सह प्रदेश के शिक्षा व मद्य निषेध मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है. सरकार के द्वारा फाइलेरिया की दवा लोगों को मुफ्त में खिलायी जा रही है. लोगों का इसका सेवन अवश्य करना चाहिए. इससे पहले मंत्री राम ने फाइलेरिया रोधी दवा खाकर जिले में 10 से 25 अगस्त तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने आगे कहा कि फाइलेरिया रोग का पता तुरंत नहीं चलता है कभी कभी 15 साल में यह पता चलता है, लेकिन तब तक देर हो चुका होता है. फाइलेरिया होने से लोग दिव्यांग हो जाते हैं. मौके उपायुक्त गरिमा सिंह ने भी लोगों से फाइलेरिया की दवा खाने एवं जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की अपील की है. सिविल सर्जन डा अवधेश सिंह ने बताया कि बूथ स्तर पर व डोर टू डोर फाइलेरिया की दवा खिलायी जायेगी. मौके पर उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह व सरयु प्रसाद सिंह के अलावा विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार व अंकित पांडेय आदि मौजूद थे. वहीं बरवाडीह में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में फाइलेरिया रोधी दवा को खिलाने को लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. उदघाटन प्रमुख सुशीला देवी, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ जयवंत लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह और उप प्रमुख बीरेंद्र जयसवाल के द्वारा सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर पीसीआई से प्रखंड समन्वयक संजय गुप्ता, बीपीएम ओम प्रकाश गुप्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. दूसरी तरफ बालूमाथ में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में फाईलेरिया रोधी दवा ख़ाकर किया गया. फाइलेरिया का पूर्णतः इलाज संभव नहीं हो पाया है. मौके पर पंकज पांडेय, बीपीएम मृत्युंजय कुमार, अमरेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. इसके अलावा गारू प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं को फाईलेरिया का दवा खिलाया गया. रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक अमित आजाद के नेतृत्व में में फाईलेरिया उन्मूलन हेतू ग्रामीणों को जागरूक कर दवा खिलाया जा रहा है. मौके पर जिला परिषद सदस्य जीरा देवी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष कमरुद्दीन खलीफा शामिल थे. डॉ अमित आजाद नें छात्राओं को फाईलेरिया के लक्षण और उपचार के बारे में जानकारी दिया. वहीं चंदवा में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा के सभागार में सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. डाॅ तरुण जोश लकड़ा चंदवा पश्चिमी की मुखिया संगीता लकड़ा, सुमित कुमार व सुरेन्द्र बैद्य ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-trainee-doctor-murdered-after-rape-medical-students-bjp-congress-and-left-parties-took-to-the-streets/">पश्चिम

बंगाल : ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या, मेडिकल स्टूडेंट्स, भाजपा, कांग्रेस और वाम दल सड़क पर उतरे…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp