Search

 
 
 

वैशाली: ब्यूटी कुमारी हत्याकांड का खुलासा, नौकर निकला हत्यारा

 
Vaishali: महुआ थाना क्षेत्र के दवा कारोबारी बिपिन सिंह की पत्नी ब्यूटी कुमारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में नौकर को गिरफ्तार कर लिया. बीते 13 अगस्त की देर रात को महुआ थानान्तर्गत देसरी रोड स्थित पुरानी बाजार नीमतला चौक के टीचर्स कॉलोनी में किराये के मकान मे रह रही एक महिला ब्यूटी कुमारी की हत्या कर दी गई थी. इस संदर्भ में पति बिपिन सिंह ने महुआ थाने में केस दर्ज कराया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी हर किशोर राय ने एक विशेष टीम का गठन किया था. जिसमें महुआ एसडीपीओ समेत जिला आसूचना इकाई एवं महुआ थाना को शामिल किया गया था.
अनुसंधान के क्रम में मृतका के पति बिपिन सिंह के पूर्व स्टॉफ मोनू कुमार उर्फ सुजीत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अकेले इस घटना को करने की बात स्वीकार की. उसने बताया कि मृतका के पति द्वारा चोरी का आरोप लगाकर ड्यूटी से निकाल दिया गया था. हालांकि तब भी मृतका के घर पर उसका आना जाना लगा रहता था. घटना की रात मृतका घर पर अकेली थी. वह आलमीरा से मोनू को कुछ समान के लिए पैसे दे रही थी. इसी क्रम में उसकी नजर आलमीरा में रखे रुपये पर पड़ी. जिसे चोरी करने मन बनाया. वहीं जब ब्यूटी ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी. दरवाजे को बाहर से ताला लगाकर भाग गया. गिरफ्तार अभियुक्त मोनू के शरीर पर कटे के निशान से इस हत्या का खुलास हुआ. पुलिस ने उसके पास से चाकू और अन्य सामान बरामद किया.
इसे भी पढ़ें - एमपॉक्स">https://lagatar.in/ampox-causes-panic-in-the-world-virus-spreads-to-pakistan-after-africa-sweden-who-declares-it-a-global-public-health-emergency/">एमपॉक्स

से दुनिया में हाहाकार, अफ्रीका-स्वीडन के बाद पाक में फैला वायरस, WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही