Lagatar Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने दिवाली लुक को लेकर विवादों में घिर गई हैं. दरअसल, दिवाली के मौके पर उन्होंने एक खास पेंडेंट पहना था, जिस पर इस्लाम के पवित्र ग्रंथ कुरान की आयत-उल-कुर्सी लिखी हुई है.
इस पेंडेंट को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है. मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अब्बास हफीज ने करीना कपूर और उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर को कानूनी नोटिस भेजा है. उन्होंने सोशल मीडिया से संबंधित तस्वीरें हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है.
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: Congress spokesperson Abbas Hafeez has sent a legal notice to actor Kareena Kapoor over her social media post featuring a pendant bearing Quranic verses. Hindu Utstav Samiti President Chandrashekhar Tiwari says, "Kareena Kapoor is a follower of the Sanatan tradition... She may have married Saif Ali Khan. When they married, I imagine there must have been an agreement—that she would be free to continue following her own religion without any objection from him. Perhaps that is why, on Diwali, she performed the Diwali puja while wearing a pendant that appears to be Islamic in nature. If it contains verses from the Quran, it rests right against her heart... There shouldn't be any objection to this... Perhaps the objection arises because it was the day of Diwali.... I don’t think Kareena Kapoor should apologise in any way..." (11.11)
— ANI (@ANI) November 11, 2026
30 कैरेट के पन्ने से बना है खास पेंडेंट
दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान करीना कपूर डिजाइनर पुनीत बलाना के तैयार किए हुए कफ्तान में नजर आई थीं. उन्होंने अपने शाही लुक को पूरा करने के लिए सिर पर पगड़ी और कलगी भी पहनी थी.
हालांकि, उनके पूरे लुक में सबसे ज्यादा चर्चा 30 कैरेट के पन्ने से बने एंटीक पेंडेंट की हुई. करीना की स्टाइलिस्ट और फिल्म निर्माता रिया कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पेंडेंट की खासियत बताई थी. उन्होंने बताया था कि यह एक पुराना और ऐतिहासिक पेंडेंट है, जिस पर आयत-उल-कुर्सी लिखी हुई है.
करीना इंस्टा पोस्ट
करीब 200 साल पुराना है पेंडेंट
बताया जा रहा है कि यह पेंडेंट भोपाल के शाही नवाबी परिवार की ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा है. इसका संबंध पटौदी खानदान से है. दरअसल, सैफ अली खान की दादी साजिदा सुल्तान भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह खान की बेटी थीं. उनकी शादी पटौदी के नवाब इफ्तिखार अली खान से हुई थी. इसी रिश्ते के जरिए भोपाल के नवाबी परिवार की यह विरासत पटौदी खानदान तक पहुंची.
करीना कपूर खान पटौदी परिवार की बहू हैं. ऐसे में यह ऐतिहासिक पेंडेंट उनके पास आया. इसके अलावा, करीना ने अपने लुक में जिस शाही कलगी को पहना था, उसे सैफ अली खान ने अपनी शादी के दौरान पहना था.
नवाबी दौर में प्रचलित थी आयतें लिखने की परंपरा
इतिहास पर नजर डालें तो मुगल काल और कई मुस्लिम शाही दरबारों में कीमती आभूषणों पर धार्मिक आयतें लिखवाने की परंपरा रही है. उस दौर में शासक पन्ना, रूबी और जेड जैसे कीमती पत्थरों पर अरबी और फारसी में पवित्र वाक्य खुदवाते थे. करीना के पेंडेंट को लेकर भी इसी ऐतिहासिक विरासत की चर्चा हो रही है. हालांकि, इस आभूषण को लेकर अब कानूनी और धार्मिक विवाद खड़ा हो गया है.