Search

ट्रेनों के AC कोच में फिर से बेड रोल की व्यवस्था शुरू होगी

New Delhi : ट्रेनों के AC कोच में सफर करने वाले पैसेंजर्स को बहुत जल्द कंबल और बेडशीट ढ़ोने से छुटकारा मिल जायोगा. ट्रेनों के AC कोच में फिर से बेड रोल की व्यवस्था शुरू होगी. पहले की तरह पैसेंजर्स को कंबल, बेडशीट, तकिया और हाथ पोंछने के लिए तौलिया दिया जायेगा. रेलवे बोर्ड ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है. सभी जोन और रेल डिवीजनों को अपने स्तर से तैयारियां शुरू करने को कह दिया गया है. बस इंतजार आधिकारिक तौर पर आदेश मिलने का है. इस बारे में अभी मौखिक तौर पर रेलवे बोर्ड की तरफ से कहा गया है. आधिकारिक तौर पर ऑर्डर नहीं आया है. सभी जोन और डिवीजन ने अपने स्तर पर पैसेंजर्स को ट्रेन के AC कोच में बेड रोल देने की तैयारी शुरू कर दी है. सूत्र बताते हैं कि रेलवे बोर्ड की तरफ से जल्द ही बेड रोल की धुलाई के लिए टेंडर भी जारी करने वाला है. यह टेंडर नए सिरे से होगा। AC कोच में बेड रोल बांटने के लिए भी अलग से टेंडर होता है. जल्द ही इसका भी टेंडर होने वाला है. बेड रोल की व्यवस्था फिर से बहाल किए जाने को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के CPRO राजेश ने कहा कि उनके जोन को इस बारे में कोई आधिकारिक निर्देश नहीं मिले हैं. हालांकि, बोर्ड अपने स्तर पर कुछ तैयारी जरूर कर रहा है. इसे भी पढ़ें – 15">https://lagatar.in/reliance-aramco-deal-worth-dollar-15-billion-valuation-will-be-renewed-when-will-the-deal-be-confirmed/">15

अरब डॉलर की रिलायंस-अरामको डील, नये सिरे से होगा मूल्यांकन, सौदा कब पक्का होगा!

19 महीने बेड रोल की व्यवस्था बंद है

गौरतलब है कि ट्रेनों में करीब 19 महीने बेड रोल की व्यवस्था बंद है. कोरोना वायरस की वजह से रेलवे ने बेड रोल की व्यवस्था को बंद कर दिया था. बावजूद इसके AC कोच में सफर करने वाले पैसेंजर्स से टिकट में बेड रोल का चार्ज जोड़ा जा रहा था. देश भर में बड़े पैमाने पर चल रहे वैक्सीनेशन के कारण कोरोना वायरस का संक्रमण काफी कम हो चुका है. इन बातों को ध्यान में रख कर ही रेलवे बोर्ड बेड रोल की व्यवस्था को फिर से बहाल करने की तैयारियों में जुटा है. पिछले सप्ताह से ही रेग्युलर ट्रेनों का ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. कोरोना काल में रेग्युलर ट्रेनों को स्पेशल और फेस्टिवल स्पेशल के रूप में चलाया जा रहा था। इसके नाम पर भी पैसेंजर्स से एक्स्ट्रा रुपए वसूल किए जा रहे थे. इसे भी पढ़ें – Panchayat">https://lagatar.in/panchayat-raj-jharkhand-tender-necessary-for-spending-more-than-five-lakh-rupees/">Panchayat

Raj Jharkhand : पांच लाख रुपये से अधिक खर्च करने के लिए टेंडर जरूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//