Search

सीयूजे में बीएड प्रशिक्षुओं को किया गया पुरस्कृत

Ranchi : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में बीएड के प्रशिक्षुओं को विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. विज्ञान दिवस पर ऑनलाइन क्विज, आंबेडकर दिवस पर प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक (थीम- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ), बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था. इन्हीं प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से प्रशिक्षुओं में एकजुटता और उनके मनोबल को बढ़ाता है. साथ ही पढ़ाई का एक स्वस्थ वातावरण देता है. विभागाध्यक्ष डॉ शशि सिंह ने कहा कि बीएड के पाठ्यक्रम में इस तरह के को-करिकुलर एक्टिविटी को समायोजित इसलिए किया गया है, ताकि प्रशिक्षुओं का संपूर्ण विकास हो सके और वे आगे जाकर स्कूलों में बच्चों का संपूर्ण विकास कर सकें. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/arjun-munda-inaugurated-dr-j-sharan-pathological-lab-in-hazaribagh/">हजारीबाग

में अर्जुन मुंडा ने किया डॉ जे शरण पैथोलॉजिकल लैब का उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//