Search

 
 
 

लातेहार: बीईईओ ने निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

 
Latehar: जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने जिला परिषद की बैठक में निजी विद्यालयों में रि-एडमिशन के नाम पर मनमानी फीस लेने, मासिक फीस बढ़ाने एवं बीपीएल बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का मामला कई बार उठाया. शुक्रवार को बीईईओ के कार्यालय में सभी निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने किया. मौके पर जिला परिषद पूर्वी कन्हाई सिंह व बीईईओ नागेद्र सिंह समेत निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में निजी विद्यालयों  के पूर्व के वर्ष के फीस की समीक्षा की गई. बीईईओ नागेद्र सिंह नें कहा की प्रखंड के निजी विद्यालयों  की मनमनी का मामला जिला परिषद सदस्य के द्वारा लगातार उठाया जा रहा है. अभिभावको से भी शिकायत मिलती रही है. बैठक में सख्त नीजि विद्यालयों में रि-एडमिशन या विद्यालयों विकास के नाम पर फीस नहीं वसूलने की हिदायत दी गयी. कहा कि फीस में जिला समिति की सहमति के बाद मात्र 10 प्रतिशत की वृद्धि‍ होगी. बीईईओ ने शिक्षा का अधिकार कानून का अनुपालन करने एवं विद्यालयों में 25  प्रतिशत बीपीएल परिवार के बच्‍चों को निःशुल्क शिक्षा देने का निर्देश दिया. मौके पर मनोहर यादव, अशोक यादव, सुनील कुमार सिंह, फिरोज अहमद, सुनील कुमार ठाकुर व सूरज कुमार समेत अन्य निजी विद्यालयों  के प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/some-people-are-trying-to-become-leaders-of-hindus-by-inciting-religious-controversies-mohan-bhagwat/">

 कुछ लोग धार्मिक विवादों को भड़काकर हिंदुओं के नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं : मोहन भागवत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही