Search

 
 
 

चुनाव से पहले पांच हथियार व 82 राउंड गोली के साथ दो अपराधी अरेस्ट

 
Lohardaga: विधानसभा चुनाव से पहले लोहरदगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी हारिश बिन जमा को मिली को सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार पिस्टल, एक देशी कट्टा और 82 राउंड गोली के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों का नाम कुन्दन गोप उर्फ लंगड़ा और चिरंजीव कृष्णा शामिल है. मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सपा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी भंडरा थाना क्षेत्र के जमगाई रोड पर हथियार की खेप लेकर जा रहा है. मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया. जिसके बाद पुलिस की टीम ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी में कुंदन गोप का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार अपराधियों में दोनों रांची जिला का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/notice-to-jssc-from-high-court-on-pil-investigating-jssc-cgl-paper-leak/">JSSC

CGL पेपर लीक की जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट से JSSC को नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही