Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नामांकन के पूर्व सीता ने गुरुजी से लिया आशीर्वाद, बसंत भी रहे मौजूद

कहा-खिजुरिया अपना ही आवास, यहां मुलाकात सामान्य बात

Dumka/Ranchi : अपने नामांकन के एक दिन पूर्व दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन अपने ससुर और गुरुजी शिबू सोरेन से मिलीं और आशीर्वाद लिया. यह मुलाकात दुमका के खिजुरिया गांव स्थित आवास पर हुई. इस दौरान सीता सोरेन के देवर और मंत्री बसंत सोरेन भी मौजूद थे. इस मुलाकात के बारे में जब सीता सोरेन से पूछा गया तो बताया कि यह उनका ही आवास है. उन्होंने ही इसे बनवाया है. अपने आवास पर आकर गुरुजी और बसंत सोरेन से मुलाकात करना सामान्य बात है. बसंत सोरेन से मुलाकात के दौरान क्या बात हुई इस बात को सीता सोरेन ने टाल दिया. उन्होंने कहा कि अपना आवास है, तो आना ही होगा न. आते-जाते रहते हैं अपने आवास पर. शुक्रवार को नॉमिनेशन है, इसकी तैयारी के लिए आये थे.

आज सीता करेंगी नामांकन, राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

सीता सोरेन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे वे अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहेंगे. इसके बाद यज्ञ मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2024-hyderabad-team-made-a-unique-record-achieved-the-target-of-166-runs-in-just-58-balls/">IPL

2024 : हैदराबाद की टीम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, मात्र 58 गेंद में 166 रनों के लक्ष्य का किया हासिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही