Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी मछुआरों से मिले, ईंधन की बढ़ती कीमत, सब्सिडी में कटौती पर चर्चा की

Advertisement
Advertisement
Alappuzha : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपनी पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 12वें दिन की शुरुआत करने से पहले आज सोमवार तड़के यहां वडकल समुद्र तट पर मछुआरा समुदाय से बातचीत की राहुल गांधी ने सुबह-सुबह मछुआरों से मुलाकात की और ईंधन के बढ़ते दामों, सब्सिडी में कटौती, कम होते मत्स्य भंडार तथा पर्यावरण को हो रहे नुकसान सहित विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों, सब्सिडी में कटौती, कम होते मत्स्य भंडार, पेंशन न मिलने, शिक्षा के अपर्याप्त अवसरों और पर्यावरण को हो रहे नुकसान संबंधी चुनौतियों पर सुबह छह बजे वडकल समुद्र तट पर मछुआरा समुदाय से बातचीत की. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-urges-tejashwi-yadav-to-join-india-jodo-yatra-sent-invitation/">राहुल

गांधी ने तेजस्वी यादव को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का किया आग्रह, भेजा न्योता

सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा पुन्नपरा से शुरू हुई

बता दें कि आज सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा पुन्नपरा से शुरू हुई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के मुरलीधरन, के सुरेश, रमेश चेन्नीथला, के सी वेणुगोपाल और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन भी गांधी के साथ पदयात्रा में मौजूद रहे. यह यात्रा करीब 16 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद कलावूर पहुंचेगी वहां से शाम करीब साढ़े चार बजे फिर यात्रा शुरू की जायेगी और लगभग नौ किलोमीटर के बाद चेरथला के समीप मयिथरा में रुकेगी. इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन">https://lagatar.in/britains-queen-elizabeth-ii-cremated-in-royal-style-today/">ब्रिटेन

की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आज शाही अंदाज में अंतिम संस्कार

पदयात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई

जान लें कि कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर और 150 दिन लंबी पदयात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जो जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी. भारत जोड़ो यात्रा 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी और यह एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचने से पहले 19 दिनों में केरल के सात जिलों से गुजरते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही