Ranchi : चुनाव आयोग ने दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में दोपहर तीन बजकर 30 मिनट में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग झारखंड के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगी. चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले जेएमएम नेता मनोज पांडे ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है. उन्होंने चुनाव आयोग को बीजेपी की कठपुतली कहा है. एएनआई से बातचीत करते हुए मनोज पांडे ने कहा कि हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा आज होने वाली है. लेकिन बीजेपी के नेताओं को एक दिन पहले ही यह पता चल गया था. यह बहुत गंभीर विषय है. जेएमएम नेता ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बीजेपी नेताओं के इशारे पर चुनाव आयोग काम करता है? हिमंत बिस्वा सरमा कल अपने एक बयान में बोल गये कि आज चुनाव की घोषणा होने वाली है. किसी आयोग को इस कदर कठपुतली बनाकर रखना ये गंभीर बात है. https://twitter.com/AHindinews/status/1846035605874200968
चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले JMM का आरोप, BJP को पहले से थे पता, EC को कठपुतली कहा
Last Updated: Oct 15, 2024 12:00 AM (IST)