Search

सीएम के आगमन से पहले पर्यटन निदेशक और डीसी-एसपी ने पतरातू लेक रिजॉर्ट का किया निरीक्षण

Ramgarh : गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पतरातू लेक रिजॉर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसको लेकर बुधवार को पर्यटन निदेशक झारखंड सरकार अंजलि यादव, डीसी माधवी मिश्रा और एसपी पीयूष पांडे ने पतरातू लेक रिजॉर्ट का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने कार्यक्रम के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों व लोगों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने, भीड़ भाड़ नियंत्रित करने, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रखने, सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और महत्वपूर्ण निर्देश दिए. इस दौरान रामगढ़ एसडीओ, डीटीओ, जिला स्तरीय अधिकारियों, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे. [caption id="attachment_633388" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/10rc_m_171_10052023_1-e1683735051400.jpg"

alt="पर्यटन निदेशक और डीसी-एसपी ने पतरातू लेक रिजॉर्ट का किया निरीक्षण" width="600" height="484" /> पर्यटन निदेशक और डीसी-एसपी ने पतरातू लेक रिजॉर्ट का किया निरीक्षण[/caption] इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-said-i-was-made-first-cm-by-guruji-hemant-said-nitish-is-our-guardian/">नीतीश

बोले- मुझे पहला सीएम गुरुजी ने ही बनाया था, हेमंत ने कहा- नीतीश हमारे गार्जियन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp