Search

 
 
 

चुनाव घोषणा से पूर्व झरिया में विधायक मद की कई योजनाओं का शिलान्यास

 
Dhanbad : झारखंड में मंगलवार को विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले झरिया में विधायक मद की कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया. विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के निर्देश पर झरिया विधानसभा कांग्रेस प्रभारी प्रीतम रवानी ने झरिया की चीनकोठी में दिनेश पासवान के घर से कैलाश राजवार के घर तक स्लैब युक्त नाली निर्माण का शिलान्यास किया. इस पर 296500 रुपए लागत आएगी. चीनकोठी में ही 332200 रुपए की लागत से जोरिया नदी सार्वजनिक स्नान घाट का निर्माण, चीनकोठी रामचंद्र रवानी के घर से बड़ा गेट (तेल डिपो) तक 158000 रुपए की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण, कोइरीबांध नवोदय मध्य विद्यालय के समीप 233600 रुपए की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण व लोदना 6 नम्बर कहारपट्टी में दिलीप रवानी के घर के पास 3 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सार्वजनिक शेड का शिलान्यास किया गया. मौके पर राजीव पाण्डेय, अमर प्रसाद, राजू महतो, प्रकाश मंडल, पवन पाण्डेय, दिनेश पासवान, दिलीप रवानी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-before-the-announcement-of-elections-mathura-mahato-laid-the-foundation-stone-of-the-schemes/">धनबाद

: चुनाव की घोषणा से पूर्व मथुरा महतो ने किया योजनाओं का शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही