Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महामुकाबले से पहले भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंची इटली टीम, पूजा-अर्चना भी की

Advertisement
Advertisement
सभी खिलाड़ियों ने माथे पर लिया था दुपट्टा   Shubham Kishore  Ranchi :   रांची में 13 से 19 जनवरी 2024 तक ओलंपिक क्वालीफायर के मुकाबले खेले जाने हैं. सभी आठ देशों की टीम प्रतियोगिता में बेतहर प्रदर्शन के लिए खूब पसीना बहा रही है. लेकिन खाली समय में खिलाड़ी रांची की गलियों और पर्यटन स्थलों का मुआयना भी कर रही है. इसी क्रम में इटली की टीम शुक्रवार सुबह 10:30 बजे जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचीं और भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजन किये. सभी ने फोटो और सेल्फी भी ली. इस दौरान टीम की सभी खिलाड़ियों ने माथे पर दुपट्टा रखा था. बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वे रांची में खरिदारी करने निकली थीं. वहीं से यह दुपट्टा खरीदा है. बता दें कि इटली का पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ 13 जनवरी को खेला जाना है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-11-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/123_101.jpg"

alt="" width="1599" height="1200" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/122_811.jpg"

alt="" width="1599" height="1200" />

ओलंपिक क्वालीफायर में भारत के साथ 8 देशों की टीम लेगी हिस्सा 

ओलंपिक क्वालीफायर के सभी मुकाबले 13 से 19 जनवरी 2024 तक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में खेले जायेंगे. इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत के साथ 8 देशों की टीम हिस्सा लेगी. इनमें भारत, इटली, चीली, जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की टीम शामिल है. इनमें टॉप तीन टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही