Search

 
 
 

IPL डेब्यू से पहले झारखंड के होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का हुआ एक्सीडेंट, बाइक के उड़े परखच्चे

 
Ranchi : झारखंड के उभरते हुये विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले रोड एक्सीडेंट के शिकार हो गये हैं. जानकारी के अनुसार जेएससीए स्टेडियम से प्रैक्टिक कर वापस घर लौटने के दौरान उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई. हादसे में रॉबिन मिंज घायल हो गये. वहीं उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गये. रॉबिन के पिता ने उनके घायल होने की पुष्टि की है. रॉबिन के पिता ने बताया है कि रॉबिन को हल्की चोट आई है, चिंता की बात नहीं है. फिलहाल रॉबिन डॉक्टरों की निगरानी में है. रॉबिन के घुटने में चोट लगने की बात सामने आ रही है. हादसे के बाद रॉबिन का आईपीएल को लेकर संशय की स्थिति बन गई है. सबकुछ ठीक रहा तो ही रॉबिन आईपीएल डेब्यू कर पाएंगे. बता दें कि आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होना है. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/kalpana-soren-met-hemant-soren-in-jail-husband-gave-her-a-gift-on-her-birthday/">हेमंत

सोरेन से जेल में मिली कल्पना सोरेन, जन्मदिन पर पति ने दिया उपहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही