Search

 
 
 

हेमंत सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आगाजः मनीष जायसवाल

 
Hazaribagh: सांसद मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को रांची में आयोजित युवा आक्रोश रैली को संबोधित किया. सांसद ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में रांची में आयोजित युवा आक्रोश रैली सह सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए झारखंड के युवाओं के साथ भाजयुमो और भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं का धन्यवाद. झारखंड के युवाओं को उनके हक की नौकरी, उनके हक का रोजगार और पिछले 5 सालों से उनके साथ हो रही नाइंसाफी का न्याय दिलाने के लिए हेमंत सरकार के खिलाफ़ निर्णायक लड़ाई का आगाज हो चुका है. सासंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए झामुमो- कांग्रेस-राजद सरकार की हर दमनकारी कदम का मुंहतोड़ जवाब देगी. ये आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन के फव्वारे और कंटीले तारों की घेराबंदी हेमंत सरकार को नहीं बचा पाएगी. सांसद मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता हेमंत सरकार को सत्ता से बेदखल करने को बेताब है. डबल इंजन की सरकार ही राज्य के युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों, शोषितों और वंचितों का सर्वांगीण विकास कर सकती है. इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-suspected-terrorist-dr-ishtiaqs-connection-with-land-scam-accused/">अलकायदा

के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक का लैंड स्कैम के आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन, ED ने कांग्रेस नेता को भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही