Search

 
 
 

दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत

 
Ranchi : दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत बुधवार हो गई. यह प्रतियोगिता पुलिस लाइन में शुरू हुई. प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर रांची रेंज के डीआईजी अनीश गुप्ता शामिल हुए. यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी. जिसमें 5 जिलों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं. इस प्रतियोगिता में रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिले की पुलिस की टीम भाग ले रही है. पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/the-politics-of-maharashtra-is-still-on-fire-shinde-said-the-mva-government-was-unable-to-take-a-decision-on-the-issue-of-hindutva-savarkar-dawood-ibrahim/">महाराष्ट्र

की सियासत में अभी भी आग बरस रही, शिंदे बोले, हिंदुत्व, सावरकर, दाऊद इब्राहिम के मुद्दे पर MVA सरकार निर्णय लेने में असमर्थ थी
इसे भी पढ़ें - हरे">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-on-the-green-mark-sensex-rose-265-points-asian-paints-shares-rose-3-35-percent/">हरे

निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 265 अंकों की बढ़त, एशियन पेंट्स के शेयर 3.35 फीसदी चढ़े

पुलिसकर्मी खेल के क्षेत्र में अपना जौहर दिखायेंगे

तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में पुलिसकर्मी खेल के क्षेत्र में अपना जौहर दिखाएंगे. दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, कराटे और दौड़ के साथ-साथ लगभग एक दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले पुलिस खिलाड़ियों को नेशनल गेम में खेलने का मौका मिलेगा.
इसे भी पढ़ें - आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-a-minor-dispute-the-owner-of-the-medical-store-beat-the-young-man-to-death/">आदित्यपुर

: मामूली विवाद में मेडिकल स्टोर के मालिक ने युवक को पीटकर किया अधमरा

खेलकूद शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाता है : डीआईजी

समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी अनीश गुप्ता ने बताया कि खेलकूद ना सिर्फ शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि तनाव को भी कम करता है. पुलिस कर्मियों के लिए तनाव एक ओर जहां चुनौती है वहीं दूसरी ओर उससे पार पाने के लिए फिट रहना भी बेहद जरूरी है और यह सिर्फ खेल के द्वारा ही संभव हो सकता है.
इसे भी पढ़ें - Corona">https://lagatar.in/corona-update-78-new-patients-found-in-24-hours-375-infected-patients-in-the-state/">Corona

Update : 24 घंटे में मिले 78 नये मरीज, राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 375
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही