Search

बेगूसराय : पकड़ौआ शादी का खूनी अंत, ससुर ने बहु, पिता व भाई की हत्या की

Begusarai : बिहार के बेगूसराय से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहुक गांव में पकड़ौआ शादी कराने को लेकर ससुर ने अपने बहु, पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. ट्रिपल मर्डर के बाद इलाके सनसनी फैल गयी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान नीलू कुमारी (25 वर्षीय), नीलू के पिता उमेश यादव और भाई राजेश यादव के रूप में हुई है. हालांकि अब पुलिस इस मामले की जांच एफएसएल टीम से करायेगी.

नीलू के पति की दूसरी शादी करा रहे थे घरवाले

घटना के संबंध में बताया जाता है कि उमेश यादव और राजेश यादव ने दो साल पहले नीलू कुमारी की गोविंदपुर गांव के निवासी संजय यादव के पुत्र हिमांशु उर्फ मान सिंह से पकड़ौआ शादी करा दी थी. जिसकी वजह से नीलू के ससुराल वाले उसे नहीं रख रहे थे. लड़के के घरवाले उसकी दूसरी शादी करा रहे थे. जब नीलू के मायके वाले को इस बात का पता चला तो वो उसे उसके ससुराल लेकर गये. नीलू के ससुर से मायके वाले की हाथापाई हो गयी. गुस्से में नीलू के ससुर ने बंदूक निकाली और अपनी बहु, उसके पिता और भाई को गोली मार दी. जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp