Search

 
 
 

बेगूसराय : अपराधियों ने तेजाब डालकर की युवक की हत्या

बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक युवक का शव खेत में मिला. युवक की हत्या तेजाब डालकर की गयी है.
 

Begusarai : बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक युवक का शव खेत में मिला. युवक की हत्या तेजाब डालकर की गयी है. मृतक की पहचान शेरपुर वार्ड-10 निवासी कन्हैया राम उर्फ रमेश राम के रूप में की गयी.

 

मृतक का शव शनिवार को गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप एक खेत में मिला है. परिजनों के अनुसार कन्हैया 23 जुलाई को शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

 

भगवानपुर थानाध्यक्ष ने इस बारे में बताया है कि मृतक के चेहरे पर तेजाब के जख्म हैं और शव के पास एक लोटा भी बरामद हुआ है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. इसके साथ ही अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. इस घटना से शेरपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही