Search

 
 
 

बेगूसराय : जमीन विवाद में किसान की हत्या , तीन घायल

जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया. जोकिया-रसलपुर बहियार में साढ़े नौ बीघा जमीन को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी के बाद घायल किसान उपेंद्र चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
 

Begusarai: जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया. जोकिया-रसलपुर बहियार में साढ़े नौ बीघा जमीन को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी के बाद घायल किसान उपेंद्र चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

 

घटना 6 अप्रैल की है, जब रसलपुर-जोकिया गांव में जमीनी विवाद अचानक हिंसक हो गया. बताया जा रहा है कि कोर्ट से डिग्री मिलने के बाद भी गेहूं की फसल काटने को लेकर दोनों पक्षों में तनाव था. इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग के साथ-साथ धारदार हथियारों से हमला कर दिया.

 

मृतक उपेंद्र चौधरी रसलपुर गांव के निवासी थे और लंबे समय से विवादित जमीन पर अपना दावा कर रहे थे. परिजनों के अनुसार, जमीन का मामला अदालत में लंबित था, जिसमें लोअर कोर्ट और जिला अदालत दोनों ने फैसला उनके पक्ष में दिया था. कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने खेत में गेहूं की फसल लगाई थी.

 

जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल को दूसरे पक्ष के लोग विवादित खेत में घुसकर गेहूं काटने लगे. इसकी सूचना मिलने पर 6 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे उपेंद्र चौधरी अपने पुत्र निर्मल चौधरी और अन्य परिजनों के साथ थ्रेसर लेकर खेत पहुंचे. वहां पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के लोग भी गेहूं की दौनी कर रहे थे. विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

 

आरोप है कि इसी दौरान सोनू चौधरी और प्रेमशंकर चौधरी ने उपेंद्र चौधरी को निशाना बनाकर गोली चला दी. गोली उनके पैर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. इसके बाद हमलावरों ने लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और खंती से हमला किया. इस हमले में परिवार के तीन अन्य सदस्य भी घायल हो गए.

 

 

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया. उपेंद्र चौधरी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उनकी मौत हो गई.मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है. गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर गांव लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.

 

 

इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर भगवानपुर थाना में कांड संख्या 90/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में सोनू चौधरी, विजय चौधरी समेत 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं.थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही