Search

 
 
 

बेगूसराय :  मुंडन संस्कार में आये पांच युवकों की गंगा नदी में डूबने से मौत

 
Begusarai :   बिहार के बेगूसराय से दर्दनाक हादसा हो गया. यहां चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट में नहाने के दौरान पांच युवकों की डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतकों की पहचान बरौनी निवासी रोहित कुमार (21 वर्षीय) और बाबू साहेब (17 वर्षीय) के रूप में हुई है.  वहीं अन्य तीन लोगों की पहचान फुलवारिया निवासी कर्तव्य कुमार (20 वर्षीय), अजय कुमार (18 वर्षीय) और नमो नारायण मिश्रा (19 वर्षीय) के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजू दास के बेटे रॉकी कुमार, रौनक कुमार और शिवानी का मुंडन संस्कार था. पांचों दोस्त मुंडन संस्कार में शामिल होने सिमरिया गंगा घाट आये थे. इनमें से चार लोगों का परिवार राजू दास के मकान में किराये में रहता है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही