Begusarai : बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बड़ा हादसा हो गया. यहां शिव चर्चा के दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिर गया. जिसकी वजह से करंट लगने से 6 से अधिक महिलाएं बुरी तरह झुलस गयी. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में सभी घायल महिलाओं को बखरी पीएसची ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सभी घायल महिलाओं को सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. सभी की हालत गंभीर बनी हुई है.
बेगूसराय : शिव चर्चा के दौरान हाईटेंशन तार गिरा, 6 से अधिक महिलाएं झुलसीं
Last Updated: Feb 23, 2024 12:00 AM (IST)