Search

 
 
 

बेगूसराय : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गर्भवती महिला समेत चार लोग जिंदा जले

 
Begusarai :  बिहार के बेगूसराय में नये साल पर दर्दनाक हादसा हो गया. यहां बछवारा थाना क्षेत्र के अलवर पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित एक घर में सो रहे चार लोग जिंदा जल गये. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नीरज पासवान के घर में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आस-पास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इसके बाद फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर दमकल की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद चारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. मरने वालों में नीरज पासवान, उनकी गर्भवती पत्नी कविता और उनके दो बच्चे शामिल हैं.

शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से घर में लगी आग

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार रात में नीरज पासवान के मकान में लगी बिजली की लाइन में अचानक शार्ट सर्किट हो गया. घर वाले जब तक कुछ समझ पाते, पूरी लाइन ब्लास्ट हो गयी. इससे निकली चिनगारी से घर में रखे सामान में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में सो रहे चारों लोग बाहर नहीं निकल पाये. ऐसे में चारों की झुलसने से मौत हो गयी.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही