Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेगूसराय: कोचिंग संचालक की हत्या, क्षत-विक्षत हालत में मिला धड़

Begusarai: एक कोचिंग संचालक की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिये गये. घटना चकिया थाना इलाके की है. मृतक की पहचान कसहा गांव निवासी 25 वर्षीय बिट्टू कुमार यादव के रूप में हुई है. बीते शनिवार से वह लापता था. सोमवार शाम को चकिया थर्मल हॉल्ट के पास पानी से भरे गड्ढे से बोरे में क्षत-विक्षत हालत में उसका धड़ मिला. वहीं मंगलवार सुबह कटा हुआ सिर और पैर रूपनगर ढाला इमली गाछी के पास मिले. पुलिस ने शव के टुकड़ों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार बिट्टू शनिवार सुबह अपने घर से कोचिंग पढ़ाने के लिए निकला था.

पिता ने कपड़ों से की पहचान

शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसके फोन पर संपर्क किया तो मोबाइल बंद मिला. इसके बाद परिजन अपने स्तर पर हर जगह खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला. सोमवार को पानी से भरे गड्ढे से उसका धड़ मिला. जिसे मृतक के पिता ने कपड़ों के जरिए पहचाना. वहीं एसपी मनीष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर डीएसपी-टू भास्कर रंजन के नेतृत्व में चकिया थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. वहीं पुलिस बिट्टू के दोस्त बरियाही निवासी सुमित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि, पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है.

बिट्टू बीपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था

मृतक के भाई धीरज कुमार ने बताया कि बिट्टू बिहार पुलिस में दारोगा और बीपीएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. उसने दारोगा का एग्जाम दिया था. 19 अक्टूबर की सुबह में वह रोजाना की तरह अपने दोस्त के साथ कोचिंग पढ़ाने के लिए गया फिर नहीं लौटा. दिनभर नहीं घर नहीं आया फिर मोबाइल बंद मिला तो दोस्त को फोन करके जानकारी ली। दोस्त सुमित ने बताया कि बिट्टू कुछ काम से पटना गया है। उसने बताया कि कोचिंग से वह उसके साथ ही घर आया और साथ में खाना खाया था। फिर 600 रुपये लेकर पटना जाने की बात कहकर चला गया था। वहां से उसे स्मारक तक छोड़ा, फिर कहां गया पता नहीं है. बिट्टू के पिता मजदूरी करते हैं. एक होनहार छात्र की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. इसे भी पढ़ें - बंगाल-ओडिशा">https://lagatar.in/cyclone-dana-is-about-to-hit-bengal-odisha-its-effect-will-be-seen-in-jharkhand-schools-closed-in-odisha-from-23-to-25-october/">बंगाल-ओडिशा

में दस्तक देगा चक्रवात ‘दाना’, झारखंड में भी दिखेगा असर, ओडिशा में तीन दिन स्कूल बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही