Begusarai : बिहार के बेगूसराय मंडल कारा से चौंकाने वाली खबर आयी है. यहां जेल में बंद एक महिला कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है. मृतिका की पहचान 56 वर्षीय देवंती देवी के रूप में हुई है. वो पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के सोरमपुर वार्ड 8 की निवासी थी. इस बारे में जेल प्रभारी शिवमंगल प्रसाद ने बताया कि मृतिका अस्थमा पेशेंट थी और दो चार दिनों से उसका इलाज चल रहा था. देवंती देवी की मौत 7 अगस्त की सुबह लगभग 6:15 में हुई. जिसके बाद पुलिस नें उनके परिजनों को सूचना दे दी गयी. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
rel="attachment wp-att-929704">
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-2-10.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> बहु ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था और कहा था कि हिंदू रीति रिवाज के तहत कमलेश कुमार से मेरी शादी हुई थी. शादी में मेरे पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक 10 लाख नकद व ढाई लाख का जेवर दहेज में दिया था. साथ ही पति को तीन लाख की ज्वेलरी के अलावा घर का सामना दिया था. इसके बावजूद ससुराल में आए दिन पति और ससुराल वाले मुझपर अत्याचार करते थे. मेरे साथ घरेलू हिंसा की जाती थी. फिर भी मैं चुप रहती थी. कोमल ने आगे कहा कि पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता था और उसका अन्य महिला के साथ अवैध संबंध भी था. बताया कि उसका पति उस लड़की को देर रात वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करता था. फिर नशे की हालत में मेरे साथ भी जबदस्ती संबंध बनाने की कोशिश करता था. जब इसका विरोध करती थी तो मुझे मारता-पीटता था. इतना कुछ होने पर भी ससुराल वाले उसी का साथ देते थे. बताया कि इस दौरान गर्भवती हो गयी तो उनलोगों ने उसपर गर्भपात का दवाब बनाया था. [wpse_comments_template]
ये था मामला
दरअसल महिला घरेलू हिंसा केस में जेल में बंद थी. 5 अप्रैल को देवंती की बहु कोमल कुमारी ने लोहिया नगर थाने में अपने पति समेत सास-ससुर और देवर-जेठ समेत 7 लोगों की शिकायत दर्ज करवायी थी. जिसके बाद 21 जुलाई को पुलिस देवंती देवी को गिरफ्तार कर जेल ले गई थी.https://lagatar.in/begusarai-suspicious-death-of-woman-in-jail-allegation-of-domestic-violence-2/untitled-2-36/"rel="attachment wp-att-929704">
alt="" width="600" height="400" /> बहु ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था और कहा था कि हिंदू रीति रिवाज के तहत कमलेश कुमार से मेरी शादी हुई थी. शादी में मेरे पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक 10 लाख नकद व ढाई लाख का जेवर दहेज में दिया था. साथ ही पति को तीन लाख की ज्वेलरी के अलावा घर का सामना दिया था. इसके बावजूद ससुराल में आए दिन पति और ससुराल वाले मुझपर अत्याचार करते थे. मेरे साथ घरेलू हिंसा की जाती थी. फिर भी मैं चुप रहती थी. कोमल ने आगे कहा कि पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता था और उसका अन्य महिला के साथ अवैध संबंध भी था. बताया कि उसका पति उस लड़की को देर रात वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करता था. फिर नशे की हालत में मेरे साथ भी जबदस्ती संबंध बनाने की कोशिश करता था. जब इसका विरोध करती थी तो मुझे मारता-पीटता था. इतना कुछ होने पर भी ससुराल वाले उसी का साथ देते थे. बताया कि इस दौरान गर्भवती हो गयी तो उनलोगों ने उसपर गर्भपात का दवाब बनाया था. [wpse_comments_template]
Leave a Comment