Search

 
 
 

बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पहले गला रेता, फिर तेजाब डालकर की हत्या

 
बेटे की हालत गंभीर Begusarai :  बेगूसराय से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. वहीं सात वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मारने के बाद सभी लोगों के शरीर पर एसिड भी डाला है. मरने वालों में संजीवन सिंह (40 वर्षीय), उनकी पत्नी संजीता देवी और 10 साल की बेटी सपना कुमारी शामिल हैं. वहीं गंभीर रूप से घायल अंकुश कुमार को  प्राथमिक इलाज के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया है. एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

पहले गला रेता, फिर शरीर पर डाला एसिड

घटना के संबंध में बताया जाता है कि संजीवन सिंह का पूरा परिवार रात करीब 12 बजे सो गया. तभी अपराधी घर में घुसे और परिवार के चारों लोगों का पहले गला रेतकर हत्या की. इसके बाद सभी के शरीर पर तेजाब फेंक दिया. जिससे पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत हो गयी. जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.  सुबह 7 बजे तक जब संजीवन के परिवार वाले बाहर नहीं आये तो पड़ोस की महिला उठाने गयी. तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था. इसके बाद वह चली गयी. वहीं 30 मिनट बाद भी जब लोग नहीं उठे तो फिर महिला उठाने गयी. लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद दरवाजा-खिड़की से अंदर देखा तो पाया कि पूरा परिवार जमीन पर पड़े हैं और कमरा खून से लथपथ है.

ट्रिपल मर्डर की जांच में जुटी पुलिस

इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. पुलिस ने कहा कि एक ही परिवार के तीनों लोगों की हत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस छानबीन कर रही है. जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा. पुलिस के मुताबिक, संजीवन सिंह के सिर में छेद पाया गया है. पुलिस ने गोली मारकर हत्या करने की संभावना जतायी है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि संजीवन के सिर पर किसी नुकीली चीज से भोंककर  या फिर गोली मारकर हत्या की गयी है. वहीं ग्रामीणों की मानें तो आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही