Search

 
 
 

बेगूसराय : छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला

 
Begusarai : बिहार में अवैध शराब कारोबारियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र का है. यहां देर रात छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग पर ग्रामीणों ने हमला किया. उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों पर जमकर लाठियां बरसायी. साथ ही कई राउंड फायरिंग भी की. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. (पढ़ें, रिम्स">https://lagatar.in/the-patient-died-by-jumping-from-the-third-floor-of-rims/">रिम्स

के तीसरे तल्ले से मरीज ने कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस)

गिरफ्तार का विरोध कर रहे थे ग्रामीण  

भगवानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि एक्साइज विभाग की टीम छापेमारी करने गयी थी. पुलिस ने गांव के गोबिंद कुमार चौधरी और अनुरुद्ध को गिरफ्तार कर ले जा रही थी. जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया. ऐसे में पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प हो  और पुलिस पर हमला कर दिया. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की. उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भी बरसायी. थाना प्रभारी ने बताया कि इस फायरिंग में किसी को हताहत नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-the-girl-jumped-from-the-third-floor-of-the-hotel-condition-critical/">रांची

: होटल के तीसरे तल्ले से युवती ने लगाई छलांग, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही