Search

बेगूसराय : पति ने रील्स बनाने से मना किया तो कलयुगी पत्नी व ससुराल वालों ने कर दी हत्या

Begusarai :  आजकल हर उम्र के लोगों में इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का जुनून है. रील्स बनाने में वो इतने मग्न हो जाते हैं कि अपनी जान तो दांव पर लगाते ही है. साथ ही दूसरों की जान के साथ भी खेलते हैं. बिहार के बेगूसराय में ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव में पति ( महेश्वर कुमार) ने रील्स बनाने से मना किया तो कलयुगी पत्नी (रानी कुमारी) ने घर वालों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद रानी कुमारी के घर वाले फरार हैं. वहीं रानी कुमार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. 

रविवार रात 9 बजे ससुराल गया और 10.30 बजे कर दी हत्या

महेश्वर के पिता रामप्रवेश राय ने बताया कि छह साल पहले उसके बेटे की शादी फफौत गांव के रानी कुमारी से हुई थी. उसका एक पांच साल का बेटा सुशांत भी है. रामप्रवेश ने बताया कि महेश्वर कोलकाता में मजदूरी करता था और हाल ही में घर आया था. रानी कुमारी दिन भर रील्स बनाती रहती थी तो उसका बेटा रील्स बनाने से मना करता था. लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थी. रामप्रवेश राय ने बताया कि रविवार रात 9 बजे महेश्वर अपने ससुराल फफौत गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

महेश्वर के पिता ने बहु व उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया

रामप्रवेश राय ने बताया कि घटना की जानकारी उनको रविवार रात करीब 10:30 बजे हुई. बताया कि महेश्वर को उसके भाई रुदल ने फोन किया तो उसका फोन किसी दूसरे ने उठाया था. पीछे से काफी हल्ला भी सुनाई दे रहा था. इसके बाद रूदल ने अपने पिता को जानकारी दी. सूचना पाकर वो फफौत गांव पहुंचे तो देखा कि महेश्वर का शव जमीन पर पड़ा है. इसके बाद उन्होंने खोदावंदपुर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रामप्रवेश राय ने अपनी बहु और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//