Bokaro : बोकारो रेलवे स्टेशन पर सनसनी तब फैल गई, जब पटना रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से एक सिर कटी महिला का शव बरामद किया गया. इसके बाद ट्रेन घंटों बोकारो रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है.
आरपीएफ इंस्पेक्टर सह प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन रूकने पर ड्राइवर नीचे उतरा तो उसे दुर्गंध आया. शक होने पर उसने इंजन के फ्रंट पार्ट में देखा तो वहां उसे सिर कटी महिला का शव पड़ा हुआ मिला.
इसके बाद ड्राइवर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा. जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है.
खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि मृतका की उम्र लगभग 50 वर्षीय होगी. ट्रेन में शव को किसने और कब रखा, इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें