Search

 
 
 

बहरागोड़ा : भाजपा मंडल ने मनायी डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

 
Baharagora : भाजपा बहरागोड़ा मंडल ने आज मंडल कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया. समारोह के मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि देशहित में किए गए उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. इसे भी पढ़े : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-enrollment-drive-in-schools-accelerates/">चाईबासा:

स्कूलों में चल रहे नामांकन अभियान में तेजी
उन्होंने कहा कि डाॅ. मुखर्जी देश में दो विधान, दो निशान तथा दो प्रधान की व्यवस्था के खिलाफ थे. वे धारा 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने के भी विरोधी थे. देश की एकता व अखंडता हेतु उनका वलिदान हुआ. डाॅ. मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे. डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 निरस्त कर डाॅ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है. कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया. डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देनेवाले नेताओं में प्रमुख रूप से वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, मंडल महामंत्री भक्ति श्री पंडा तथा उत्पल पैड़ा, नाराण मंडी, मिन्टु नायक, दीपंकर साव, मानिक राय, विश्वजीत सीट, कुणाल सीट, कौशिक माईती, अनल कामिला, राधगोविंद भोक्ता, स्वरूप सीट, देवनाथ साव, मनोज पाल, सनत भगत, देवराज पाल, देवलाल पाल, नसीम अख्तर आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही