Search

रिटायर्ड प्रोफेसर का करीबी बनकर बैंक खाते से उड़ा लिए 20.21 लाख रूपया

Ranchi : रिटायर्ड प्रोफेसर का करीबी बनकर उनके खाते से 20.21 लाख रूपया का निकासी कर लिया गया. इसे लेकर रोहित सिन्हा नाम के व्यक्ति ने जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाया है. दर्ज कराए गए शिकायत में कहा गया है कि मेरी बुआ भारती सिन्हा हेसाग में रहती है. घर में गिर जाने से उनका दायां पैर टूट गया है और शारीरिक रूप से बहुत कमजोर है. मेरी बुआ भारती सिन्हा की नजर कमजोर है और वह कान से भी कम सुनती हैं. जिस कारण बैंक, बाजार, डॉक्टर, निर्मला कॉलेज या फिर अन्य काम से आने जाने के लिए एक ऑटो चालक सुनील साहू का सहयोग लेती थी. सुनील साहू हटिया स्टेशन रोड में रहता है. लगातार मेरी बुआजी के संपर्क में रहने के कारण बुआजी सुनील साहू पर पूरा भरोसा करती थी. एसबीआई के डोरंडा शाखा में मेरी बुआ का खाता है. अलग-अलग दिनों में सुनील साहू ने मेरी बुआ के घर पर बैठ कर उनके ही मोबाइल नंबर से 20.21 लाख रूपया दूसरे खाता में ट्रांसफर कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सुनील साहू और उसके एक अन्य सहयोगी को पकड़ा है. इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-officials-arrived-on-the-information-of-collapse-in-closed-mine-got-the-mouth-closed/">धनबाद

: बंद खदान में चाल धंसने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी, मुहाने को बंद कराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp