Search

 
 
 

जीवन में फलदायी होना ईश्वर की योजनाः आर्च बिशप

 
Ranchi: मांडर स्थित चान्हो पल्ली परिसर में दो धर्म बहन सिस्टर एलिजा केरकेट्टा एवं सिस्टर सुधा खलखो ने 50 वर्षीय स्वर्ण जयंती मनाई. वहीं छह धर्म बहनों ने 25 वर्षीय चांदी जयंती मनाई. स्वर्ण जंयती समारोह में आर्च बिशप विंसेंट आईंद शामिल हुए. उन्होंने मिस्सा बलिदान अर्पित किया. इस अवसर पर विश्वासियों को संदेश दिया. कहा कि फलदायी होना ईश्वरीय योजना है. कलीसिया कमज़ोर और कम क्षमता के बावजूद ईश्वर विश्वासियों द्वारा महान कार्य करता है. इसलिए ईश्वर को धन्यवाद देना वाजिब है. सभी धर्मबहनों को उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया. उनके बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं. वहीं सिस्टर अंकिता कुल्लू, सिस्टर इशिता कुल्लू, सिस्टर जेन सोरेंग, सिस्टर विवेका डुंगडुंग, सिस्टर नीता होरो और सिस्टर स्नेहा चेम्पलाईल ने 25 वर्षीय चांदी जयंती मनाया. इस मौके पर खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप उलुहातु के पल्ली पुरोहित फादर प्रफुल तिग्गा, फादर प्रदीप तिर्की, फादर सुनील टोप्पो, फादर फिल्मोन लकड़ा, फादर अमृत कुजूर समेत 52 पुरोहित शामिल थे. इसे भी पढ़ें –दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-assembly-elections-kejriwal-and-pravesh-verma-filed-nomination-from-new-delhi-seat-round-of-allegations-and-counter-allegations-started/">दिल्ली

विस चुनाव : केजरीवाल और प्रवेश वर्मा ने नयी दिल्ली सीट से नामांकन भरा…आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही