Search

 
 
 

गोड्डा का विधायक होने के नाते शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेवारी मेरी, करें सहयोग : विधायक

 
Godda : गोड्डा शहर को सुंदर और विकसित बनाने की जिम्मेदारी स्थानीय विधायक होने के नाते हमारी है. विधायक अमित मंडल सोमवार को स्थानीय अशोक स्तंभ के समीप करोड़ रुपए की लागत से सड़क के किनारे पेवर्स ब्लॉक लगाने वाली योजना के शिलापट्ट का उद्घाटन कर रहे थे. इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में प्रवेश करने के साथ ही लोगों को लगे कि साफ सुथरे शहर में आए हुए हैं. गोड्डा अच्छा शहर है, सुंदर शहर है. इसको सजाने संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी है. विधायक होने के नाते मैं पूरा प्रयास करूंगा और फंड की भी व्यवस्था करूंगा. विधायक ने बताया कि पूरे शहरी क्षेत्र में सभी प्रमुख चौक-चौराहों गली में करीब एक करोड़ की राशि खर्च करके एक सौ से अधिक सोलर लाइट लगाए गए हैं. सोलर लाइट पर एक साल की गारंटी है, अगर इस बीच किसी भी लाइट में कोई खराबी होती है तो इसकी सूचना नगर परिषद को दें, लाइट को  बदल दिया जाएगा. साथ ही साथ चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए पेवर्स ब्लॉक लगवाने के लिए सवा करोड़ की राशि से बिजली ऑफिस से लेकर रौतारा चौक तक कार्य किया जाएगा. आगे कहा कि नगर परिषद को निर्देशित किया गया है कि नहर चौक, मिशन चौक, कारगिल चौक, हटिया चौक और कझिया रिवर फ्रंट का और बंद पड़े सभी छोटे-छोटे पार्कों का डीपीआर शीघ्र बनाकर स्वीकृति के लिए भेजें, ताकि आगे की  कार्यवाही की जा सके. शहर में दो जगहों पर टोटो (ई रिक्शा) स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है, जो अत्याधुनिक होगा. पुराने समाहरणालय को भी चौपाटी की तर्ज पर विकसित करने की योजना है. इस मौके पर नगर परिषद अधिकारी गोपी कृष्ण एवं विधायक प्रतिनिधि गप्पू सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-villagers-enraged-after-womans-death-hospital-vandalized/">पलामू

: महिला की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, अस्पताल में तोड़फोड़, थानेदार को लगी चोट (Video)
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही